कोल: जिले में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था के लिए एसएसपी का बड़ा एक्शन, 202 दरोगाओं का हुआ तबादला
Koil, Aligarh | Apr 3, 2026 अलीगढ़ में बेहतर पुलिसिंग व्यवस्था करने को लेकर एसएसपी नीरज जादौन फिर एक बार एक्शन मोड में है। अब एसएसपी ने बेहतर पुलिसिंग और प्रभावी पुलिस बनाने को लेकर बड़े स्तर पर दरोगाओं के तबादले किये हैं। गुरुवार देर रात एसएसपी ने जिले भर के सभी थानों में तैनात 202 दरोगाओं के तबादले कर दिए।