सासनी: श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत आगरा-अलीगढ़ हाईवे पर पुलिस बल तैनात, भारी वाहनों के प्रवेश पर लगाया गया प्रतिबंध
Sasni, Hathras | Aug 2, 2026 जनपद हाथरस की सासनी तहसील क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ नेशनल हाईवे के रुहेरी तिराहे पर श्रावण मास कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शिव भक्त कावड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात रहा। यूपी के मुख्यमंत्री ने श्रावण मास के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्पष्ट आदेश दिए हैं कि कावड़ यात्रियों की सुरक्षा में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।