अंबिकापुर: मणिपुर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, 7 नग दोपहिया वाहन किए ज़ब्त
अंबिकापुर मणिपुर पुलिस ने साइबर सेल पुलिस टीम की मदद से दो पहिया वाहन चोरी के मामले में दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं आरोपियों के कब्जे से 7 नग दो पहिया वाहन कुल कीमती मशरूका चार लाख रुपये जप्त किया गया है।पूर्व में भी चोरी के मामले में आरोपी शामिल रहे हैं। पुलिस के द्वारा आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया