पीपलदा: श्री धाकड महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रंगबाड़ी धरणीधर गार्डन पर शुरू, राजस्थान के ऊर्जा मंत्री नागर ने की शिरकत
Pipalda, Kota | Feb 8, 2025 श्री धाकड महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन शनिवार दोपहर 2 बजे से खड़े गणेश जी रोड़ स्थित धरणीधर गार्डन पर ध्वजारोहण के साथ प्रारम्भ हुआ। अधिवेशन में देशभर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश कार्यकारिणी और जिलों की कार्यकारिणी के सदस्य, जनप्रतिनिधि व समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रोड़मल नागर की अध्यक्षता में परिचर्चा आयोजित हुई।