पीपलदा: इटावा थाना इलाके के गेता कस्बे में ट्रैक्टर की ट्रॉली से भिड़ी बाइक, हादसे में घायल बालिका को MBS अस्पताल में कराया भर्ती
Pipalda, Kota | Feb 7, 2025 जिले के इटावा थाना इलाके के गेता कस्बे में मोटरसाइकिल के खड़ी ट्रेक्टर की ट्रॉली से भिड़ने से बालिका गम्भीर घायल हो गयी जिसको एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल बालिका नव्या के नाना ने शुक्रवार सुबह 8 बजे जानकारी देते हुए बताया कि उनकी दोहिती किसी बालक के साथ मोटरसाइकिल पर जा रही थी कि मोटरसाइकिल खड़े ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ने से दोनों घायल हो गए ।