पीपलदा: खातोली थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 7 व्यक्तियों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार
Pipalda, Kota | Feb 7, 2025 जिले की खातोली पुलिस ने कस्बे में हंगामा कर उत्पात मचाने पर पुलिस ने 7व्यक्तियों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से शुक्रवार शाम 5 बजे मिले प्रेस नोट में बताया कि आज थाना क्षेत्र में हंगामा कर उत्पात मचाने पर राजेश रेगर सोनू नागर सुरेंद्र बैरवा छोटूलाल बैरवा मांगीलाल मीणा, दुर्गाशंकर बैरवा जोधराज बैरवा को गिरफ्तार किया।