पूरनपुर: गांव अमरैया कला में आरोपियों ने घर में घुसकर महिलाओं के साथ की मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमरैया कला निवासी हीरा कली ने पुलिस को बताया कि 10 फ़रवरी को वह दरवाजे पर झाड़ू लगा रही थी। तभी लालाराम महिला के दरवाजे पर पानी डालने लगे और विरोध करने पर लालाराम, प्रदुम्न, नीशू और प्रेमपाल ने गाली गलौज करते हुए घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने की। चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंची महिला की सास और जेठानी की भी पिटाई कर दी। महिलाओं ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।