भिंड नगर: भिंड में तेज हवा के साथ हल्की बारिश से बदला मौसम, लोगों को गर्मी से मिली राहत
भिंड जिले में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली। सुबह करीब 5 बजे जिले के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिसके चलते वातावरण में ठंडक घुल गई और तापमान में गिरावट दर्ज की गई।पिछले कई दिनों से भिंड में तापमान 42 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो रहा था