ओरमांझी: रिम्स में स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
रिम्स में स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन के द्वारा शनिवार शाम करीब चार बजे सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नेत्रदान करने वाले दिवंगत महानुभावों के परिजनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज में अंगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए जागरूकता का संदेश भी दिया गया।