ओरमांझी: ओरमांझी में भीषण सड़क दुर्घटना, ट्रक और ऑटो की टक्कर में स्कूल के बच्चे सहित कई घायल
ओरमांझी में बुधवार सुबह करीब दस बजे भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। इस हादसे में ट्रक और ऑटो की टक्कर में स्कूल के बच्चे सहित कई घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखा गया और उन्होंने जमकर हंगामा किया। फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।