ओरमांझी: पहाड़ी मंदिर में शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जेएमएम ने किया जलाभिषेक व फल-फूल वितरण
पहाड़ी मंदिर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजे शिबू सोरेन के स्वास्थ्य लाभ के लिए जेएमएम ने जलाभिषेक सह फल-फूल वितरण किया। इस अवसर पर जेएमएम महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि आज सावन के सोमवार के दिन हम सभी भगवान शंकर का जलाभिषेक कर हमने प्रार्थना किया कि शिबू सोरेन जल्द स्वस्थ होकर आएं और पहले की तरह उनका आशीर्वाद और स्नेह झारखंडवासियों को मिले।