कोरांव: बिरहा में दो बाइकों की टक्कर में परीक्षा देकर घर लौट रहे दो सगे भाई घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
कोरांव थाना क्षेत्र के बिरहा गांव में दो बाइकों की टक्कर में दो सगे भाई घायल हो गए। यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे हुई। घायलों में से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, लहवा भगेसर थाना कोरांव निवासी दुर्गेश पुत्र ओमप्रकाश अपने भाई रुद्रा के साथ कोरांव थाना क्षेत्र के सीकी गांव स्थित अतिबल सिंह महाविद्यालय में बीए की परीक्षा।