परबत्ता: महद्दीपुर चैती दुर्गा मेला का भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे
खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत महद्दीपुर में आयोजित चैती दुर्गा मेला का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। इस मेला को पहले ही राजकीय मेला का दर्जा दिया जा चुका है, जिससे इसकी महत्ता और बढ़ गई है। मेला का विधिवत उद्घाटन बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संयुक्त रूप से किया। दोनों नेता हेलीकॉप्टर से दोपहर करीब तीन बजे महद्दी