कटिहार: मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मनिया से 105 मवेशियों से लदे दो ट्रकों को किया बरामद, नौ गिरफ्तार, भेजा जेल, जाँच शुरू
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने मनिया से दो ट्रकों पर लदे 105 मवेशियों को बरामद किया हैं। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को भी गिरफ्तार किया हैं । यह मामला शाम छह बजे का है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपियों को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।