कुरूद: भखारा पुलिस की कार्रवाई में चाकू से हमला कर 500 रुपए लूटने के आरोप में एक युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्तार
Kurud, Dhamtari | Apr 30, 2026 सोमवार की रात भखारा थाने के ग्राम सिहाद में ग्राम पेंडरवानी निवासी ग्रामीण दयानंद साहू के साथ कुछ अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर उसे 500 रुपए लुट लिए थे मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने एक युवक जिसका नाम किशन बताया गया है उसके साथ तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है बता दे कि दयानंद इस गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने आया था