टिहरी: चाका के राजकीय इंटर कॉलेज में 'मेरे सपनों का भारत' प्रतियोगिताएं आयोजित
नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज चाका पट्टी क्वीली में 'विकसित भारत 2047-मेरे सपनों का भारत' विषय पर निबंध, रंगोली, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मुख्य अतिथि ने युवाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।