झालरापाटन: झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी कस्बे में करीब आधा दर्जन युवकों ने एक युवक से की मारपीट, घायल किया
झालावाड़ के सीमावर्ती रामगंज मंडी कस्बे में करीब आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को पीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल कपिल शर्मा ने शुक्रवार सुबह 8:00 बजे बताया कि वह बाजार में खड़ा हुआ था उसी समय उसके साथ मारपीट की गई है। मामले की सूचना रामगंज मंडी थाना पुलिस को दे दी है।