नौगांव: नौगांव के चंद्रपूर में युवक की मौत पर बवाल, सुसाइड नोट के बावजूद कार्रवाई न होने पर परिजनों ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
नौगांव थाना क्षेत्र के चंद्रपुर गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले में अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे मृतक के परिजनों ने नौगांव थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़ित परिवार का कहना है कि युवक द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी गई हैं, इसके बावजूद अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ