लाडपुरा: कोटा-रामगंजमंडी-भवानीमंडी सेक्शन में सघन टिकट जांच अभियान, 138 प्रकरणों में ₹41,880 का अर्थदंड आरोपित
Ladpura, Kota | Apr 12, 2026 यात्रियों को बेहतर एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा हेतु कोटा मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा कोटा-रामगंजमंडी-भवानीमंडी सेक्शन में सघन टिकट जाँच एवं अवैध वेंडर विरोधी अभियान चलाया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने रविवार दोपहर 3 बजे बताया कि इस अभियान में कुल 138 प्रकरण दर्ज किए गए तथा ₹41,880/- रुपये का अर्थदंड आरोपित किया गया। अभियान के दौरान र