टीकमगढ़: समर्रा में दबंगों का हमला: पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा, महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा
टीकमगढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम समर्रा में एक परिवार पर गांव के ही करीब 30–35 लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से एक युवक को बुरी तरह पीटा। उसकी मां, बहन, एक नाबालिग युवती और घर में मौजूद छोटे बच्चों सहित कुल 6–7 लोगों के साथ भी मारपीट की गई।