अरनोद: अरनोद एवं दलोट पंचायत समितियों में नए मनरेगा कार्य स्वीकृत, जिले में 1.04 लाख श्रमिकों को मिला रोजगार
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत जिले में वर्तमान में 233 ग्राम पंचायतों में 5,310 विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिन पर 1 लाख 4 हजार 672 श्रमिकों का नियोजन किया जा रहा है। अति. जिला कार्यक्रम समन्वयक (ईजीएस) एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् पर्वत सिंह चुण्डावत ने बताया कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के मामल