बिछिया: बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा ने घुघरी में अपने ग्रह ग्राम में ली विकास कार्यों की समीक्षा बैठक!
बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा के क्षेत्र के गृह ग्राम घुघरी स्थित क्षेत्र में शनिवार,4 जुलाई को दोपहर 12 बजे विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधायक ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने की बात कही