पट्टी: उपाध्यायपुर गांव में हिस्से के विवाद में युवक पर लाठी से हमला, सिर फटा; पुलिस जांच में जुटी
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के उपाध्यायपुर गांव में हिस्से के विवाद को लेकर एक युवक पर लाठी से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव निवासी रामदीन सरोज ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि हिस्सेदारी के विवाद को लेकर उसके भतीजे ने उस पर जान से मारने की नीयत से