पुपरी: पुपरी डीएसपी कार्यालय में डीएसपी सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में अपराध गोष्टि का किया गया आयोजन
पुपरी डीएसपी कार्यालय में शनिवार को 4 बजे दिन में डीएसपी सुनीता कुमारी की अध्यक्षता में अपराध गोष्टि का आयोजन किया गया। इस मौके पर लंबित काण्डों के त्वरित निष्पादन, वारंटियों की गिरफ्तारी, शराब तस्करी, अबैध खनन, थाना क्षेत्र में हो रहे चोरी की घटना को लेकर विस्तार से समीक्षा कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया गया।