कोरांव: खोंचा विद्युत उपकेंद्र के परिसर में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर के करंट की चपेट में आई गाय की हुई मौत, पशुपालक ने दी तहरीर
खीरी थाना क्षेत्र के खोंचा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र परिसर में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। यह घटना जमीन पर रखे एक ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से हुई। गाय पालक प्रमोद कुमार तिवारी ने विद्युत कर्मियों पर आरोप लगाया है कि उन्होंने मृत गाय को उपकेंद्र परिसर से घसीटकर बाहर किया और नदी के किनारे फेंक दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।