कोडरमा में किसान-मजदूरों का हल्ला बोल, समाहरणालय कोडरमा के एसपी कार्यालय गेट पर प्रदर्शन
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को 1 बजे किसान-मजदूर संगठनों ने देशव्यापी ‘जेल भरो आंदोलन’ के समर्थन में कोडरमा में प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य किसान सभा, अखिल भारतीय किसान सभा, किसान महासभा, सीटू, एक्टू और एटक के संयुक्त बैनर तले डॉक्टर उर्मिला चौधरी मोड़ से निकला जुलूस शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय पहुंचा। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने एसपी कार्यालय के मुख्य गेट को घंटों जाम कर धरना दिया।प्रदर्शन के दौरान भारत-अमेरिका व्यापार समझौता रद्द करने, चारों लेबर कोड वापस लेने, किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और निजीकरण पर रोक लगाने सहित कई मांगों को लेकर नारेबाजी की गई। सभा को असीम सरकार, महादेव राम, संजय पासवान, अर्जुन यादव, प्रेम प्रकाश समेत अन्य नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम में सैकड़ों किसान-मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए।