श्रावण मास के द्वितीय सोमवारी के पावन अवसर पर द्वितीय वर्ष कंवर पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा *गौरी नदी उत्तर वाहिनी, उतरवानी* से जल उठाकर *दो मुहानी धाम बैंकुट मंदिर* तक निकाली गई, जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक कर कार्यक्रम संपन्न हुआ। एक ही नारा गूंज रही थी बोल बम बोल बम ,बाबा नगरिया दूर है जाना जरूर है।
### *मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि रहे मौजूद*
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर सुखदेव जी महाराज* - ध्वजाधारी पहाड़ मंदिर के। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में *दो मुहानी धाम बैंकुट मंदिर के भगत जी* शामिल हुए।
मुख्य अतिथि सुखदेव जी महाराज ने अपने संबोधन में कहा, _"इस धरती का हम पुण्य के भागी बने। जैसे गंगा जी में डुबकी लगाकर जल लेकर जलाभिषेक करते हैं, वैसे ही आज हमने गौरी नदी के पवित्र जल से भोले बाबा का अभिषेक किया। हिंदू सनातन धर्म को मजबूत करने के लिए भोले बाबा का आशीर्वाद सबको प्राप्त हो और सबकी मनोकामना पूरी हो।"_
विशिष्ट अतिथि भगत जी ने कहा, _"हिंदुत्व को एकता बनाने के लिए भोले बाबा सभी को सम्मति देते हैं। धर्म से बड़ा कुछ नहीं है। धर्म है तो सारा हिन्दुत्व है।"_
### *101 लीटर जल लेकर अरुण बम ने की पदयात्रा*
इस वर्ष की कंवर पदयात्रा में *अरुण बम कांवरिया* ने 101 लीटर जल लेकर पदयात्रा की। यात्रा के दौरान दो सिंगर भी उपस्थित रहीं, जिनके भजनों पर सभी कांवरिया झूमते रहे।
### *गंगा पूजन एवं सम्मान*
कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चार के साथ गंगा पूजन से हुई। मुख्य अतिथि को पुस्तक एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि को भी सम्मानित किया गया।
### *व्यवस्था एवं सहयोग*
इस एक माह से चल रही तैयारी में सैकड़ों कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यात्रा के लिए:
- *सड़क सफाई* के लिए 1 गाड़ी
- *पानी छिड़काव* के लिए 3 गाड़ियां
- *झरना की 1 गाड़ी*
- *मेडिकल टीम* की व्यवस्था
- जगह-जगह *शरबत, जूस, नाश्ते* की व्यवस्था
- दो मुहानी धाम मंदिर में *खिचड़ी प्रसाद* का वितरण
### *आयोजक एवं सहयोगी*
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में *योग क्रांतिकारी जोड़ी - योगाचार्या योगी सुषमा सुमन एवं योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन* की विशेष भूमिका रही।
सहयोगियों में चंदवारा प्रखंड प्रमुख *श्रीमती मंजू देवी*, उप प्रमुख *श्रीमती खुशबू देवी*, पूर्व प्रमुख *लीलावती देवी*, पूर्व प्रमुख *श्री महेंद्र यादव*, थाम पंचायत मुखिया *श्रीमती पुष्पा देवी*, प्रकाश यादव, चंदवारा पंचायत मुखिया *संतोष कुशवाहा*, थाम पंचायत समिति सदस्य *उमाशंकर दास*, *विजय यादव*, अरागारो पंचायत मुखिया *मुंशी यादव*, कृष्ण राणा, अज्जू सिंह, छोटेलाल मोदी, प्रदीप सिंह, रामचंद्र साव, केदार पंडित, पप्पू मोदी, महेश मोदी, विजय मोदी, सत्येंद्र यादव, राजकुमार यादव, प्रकाश ठाकुर, दशरथ यादव, विनय राणा, सुरेश यादव, द्वारका राणा, राजू यादव, प्रमोद मोदी, मुन्ना मोदी, शंभू राणा, रामप्रसाद यादव, बंटी मोदी सीताराम मोदी विजेंद्र कुमार यादव, दिनेश राणा, भवानी, रजत, नवीन कुमार पांडे, बद्री प्रसाद यादव, लक्ष्मण यादव, गंगा यादव, भोला रजक, विष्णु यादव, राजेश पासवान, राजेश साहू, सुमन यादव, विजय कुमार, संतोष पंडित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
### *संगठन का बयान*
योगाचार्या *सुषमा सुमन* ने कहा, _"कांवरिया पदयात्रा सनातन धर्म को मजबूत करती है और हिंदुत्व को जागृत करती है। पूरे सावन महीने देश में एक ही नारा गूंजता है - बोल बम बोल बम बोल बम।"_
योग गुरु *प्रदीप कुमार सुमन* ने बताया, _"पिछले साल की तुलना में इस बार कांवरियों की संख्या चार गुनी बढ़ी है। व्यवस्था भी बहुत अच्छे से की गई थी। अगले साल और मेहनत करके इस यात्रा को और मजबूत बनाएंगे।"_