रामपुर बाजार में पिछले करीब 10 दिनों से बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। एक ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी किरडू ठेकेदार, बाबू, नफीस और सकील सहित कई लोगों ने बताया कि इस समय उमस भरी गर्मी चरम पर है।