जमुई: जमुई चिल्ड्रन पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए अब 200 रुपये देने होंगे, वन विभाग ने चिपकाए पोस्टर
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 जमुई शहर के झाझा बस स्टैंड स्थित चिल्ड्रन पार्क में मॉर्निंग वॉक के लिए अब 200 रुपए मासिक शुल्क देना होगा। वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर पार्क की दीवार पर इस आशय का पोस्टर लगाया गया है।इस फैसले का स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह 8 बजे कड़ा विरोध किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार सिंह ने कहा कि जमुई जैसे छोटे शहर में यह निर्णय उचित नहीं है।