जमुई: ईदगाह सहित जमुई की विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई ईद-उल-फितर की नमाज, गले मिलकर एक-दूसरे को दी गई बधाई
Jamui, Jamui | Mar 31, 2025 रमजान के बाद सोमवार को हर्सोउल्लास के साथ जिले भर में ईद-उल-फितर पर्व मनाया गया। शहर स्थित ईदगाह, जामा मस्जिद,मिर्चा मस्जिद,महिसौड़ी सहित जिले भर के मस्जिदों में सुबह 7:30 बजे से अकीदत के साथ ईद-उल-फितर यानि ईद की नमाज सामूहिक तौर पर अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने हाथ मिलाकर व गला मिलकर एक-दूसरे को ईद पर्व की बधाई दी।