कोंडागांव: ग्राम कुसमा में 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर भैंस ने सिंग से किया हमला, ग्रामीण बुजुर्ग के गुप्तांग में लगी चोट
कोंडागांव क्षेत्र के ग्राम कुसमा में शनिवार की रात लगभग 9 बजे ग्राम कुसमा निवासी फूलचंद कोर्राम पिता आयतु कोर्राम उम्र 60 वर्षिय अपने गांव के ही दुकान में सामान खरीदने जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रहे भैंस ने सिंग से उन पर हमला कर दी, इस हादसे में बुजुर्ग फूलचंद के गुप्तांग में गम्भीर चोट आई है जिसे परिजनों ने उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया है ।