सिराथू: श्री का पुरवा में सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे को लेकर चला राजस्व का बुलडोजर, खाली कराई गई कब्जे की जमीन
सिराथू तहसील के हिसामपुर माढ़ो गांव के श्री का पुरवा गांव में शनिवार दोपहर राजस्व टीम और पुलिस टीम बुलडोजर लेकर पहुंची थी।राजस्व और पुलिस टीम ने यहां पर पांच लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई की है।कब्जा करने वाले लोगों में राम आसरे राजेंद्र कुमार लोकनाथ पवन कुमार और राम लखन हैं।नायब तहसीलदार अंकिता पाठक ने कब्ज़ादारो को चेतावनी दी है।