सिराथू: हाइवे पर हो रहे हादसों के उपाय के लिए एआरटीओ कई विभागों के लोगों के साथ पहुंचे अझुवा
कौशांबी एआरटीओ तारकेश्वर मल शुक्रवार शाम 4:00 बजे अझुवा कस्बा पहुंचे थे नेशनल हाईवे पर कई हादसों के दृष्टिगत यहां का स्थलीय मुवायना किया है।इस दौरान साथ रहे पीडब्ल्यूडी के लोगों को निर्देशित किया है कि भोला चौराहा पर दोनों तरफ ट्रिपल लेयर ब्रेकर का निर्माण किया जाए।नगर के लोगों को इंडिकेटर चिन्ह बनवाने के निर्देश दिए हैं।