सिराथू: अंबेडकर दिवस के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद भरवारी नगर पालिका कार्यालय का करेंगे लोकार्पण
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को 14 अप्रैल अंबेडकर दिवस के मौके पर कौशांबी आएंगे।उनका हेलीकॉप्टर सयारा स्थित हेलीपैड पर उतरेगा।कार द्वारा पहले गिरसा चौराहे पर जाएंगे।जहां अंबेडकर प्रतिमा का अनावरण करेंगे।भरवारी के नवनिर्मित नगर पालिका कार्यालय का लोकार्पण भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य करेंगे इसके पश्चात प्रयागराज रवाना होंगे।