सिराथू: पुलिस ने टांडा रोड के पास से दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सैनी थाना क्षेत्र के टांडा रोड के पास से पुलिस ने बृहस्पतिवार एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया अभियुक्त पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट का मुकदमा थाना सैनी में दर्ज था।गिरफ्तार किया गया अभियुक्त कानेमई गांव का रहने वाला है।पीर मोहम्मद पर बीएनएस की धारा- 137,2/87/ 65, 1 तथा 3/4 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज था।पुलिस ने चालान कर दिया है।