नामकुम: जगन्नाथपुर यातायात थाना में मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन के ई-चालान के लिए दो दिवसीय कैम्प का आयोजन
Namkum, Ranchi | Sep 25, 2025 जगन्नाथपुर यातायात थाना में मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन के ई-चालान निष्पादन हेतु दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया। गुरुवार शाम करीब सात बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि ई-चालान निष्पादन हेतु दो दिवसीय कैम्प में ऑफलाइन मोड में 253 ई-चालान तथा ऑनलाइन मोड में 438 ई-चालान कुल 691 ई-चालानों का निष्पादन किया गया।