टीकमगढ़: नजर बाग: टीकमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां शुरू: योग प्रशिक्षित शिक्षकों ने किया अभ्यास
टीकमगढ़ कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार एवं जिला शिक्षा अधिकारी टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन हेतु तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री जिला योग प्रशिक्षण केंद्र नजरबाग टीकमगढ़ योग प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा नियमित योग अभ्यास शुरू किया गया।