कैराना: इस्सापुर खुरगान में जबरन छप्पर गिराने, तोड़फोड़ करने व मारपीट मामले में बैनामा लेखक समेत 7 लोगों पर मुकदमा हुआ दर्ज
गांव इस्सापुर खुरगान निवासी तमन्ना ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को वह अपने घर बच्चों के साथ छप्पर के नीचे बैठी थी। उसका पति मजदूरी के लिए गांव से बाहर गया था। इस दौरान गांव के ही बैनामा लेखक इनाम के अलावा जुल्फान, आरिफ, तालिब, बलकार, वादिल व शाहरूख उसके घर में घुस आए, जिन्होंने आंगन में लगे छप्पर को जबरदस्ती उखाड़ते हुए गिरा दिया।