कैराना: कासगंज में महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में बार एसोसिएशन कैराना के अधिवक्ताओं ने CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
गुरुवार को बार एसोसिएशन कैराना के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह व महासचिव नसीम अहमद के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि चार सितंबर को कासगंज बार एसोसिएशन की अधिवक्ता मोहिनी तोमर की अपहरण के बाद नृशंस हत्या की गई है। यह घटना बेहद निंदनीय है।