कैराना: कांधला में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक चालक रिटायर्ड फौजी हुआ घायल
मामला कांधला थाना क्षेत्र के नहर के निकट का बताया जा रहा है। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक घायल हो गया। घायल का नाम ब्रजपाल बताया जा रहा है, जो रिटायर्ड फौजी है। वहीं, घायल को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार जारी है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।