Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
No video available

अभाविप मंडला ने मिशन अपराजिता अभियान के माध्यम से दिया महिला सुरक्षा का संदेश.... #ABVPMandla🚩🚩🚩

2.7k views | Mandla, Mandla | Jul 25, 2021

MORE NEWS

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच: मंडला के किसानों को 8 करोड़ के ऋण स्वीकृत

        सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए 6 जून को मंडला जिले की सभी शाखाओं में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूह, कृषि उद्यमी और अन्य हितग्राही शामिल हुए।
         मेगा क्रेडिट का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुजय कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवब्रत पाल, आरसेटी मंडला के निदेशक श्री राजेश रॉय और सेंट्रल बैंक मंडला शाखा प्रमुख श्री निखिल वोहरा सहित बैंक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी

        कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं से जोड़ना था। बैंक ने सेंट कोल्ड स्टोरेज, सेंट फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री फार्म, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान साथी, कृषि अवसंरचना वित्त जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।
        इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया और लोगों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
        जिले की शाखाओं ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लाभार्थियों को कुल 8 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र दिए। इससे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका और व्यवसाय मजबूत करने में मदद मिलेगी।
       अतिथियों ने किसानों से बैंक की योजनाओं का अधिक लाभ लेने और कृषि में आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन व वित्तीय साक्षरता अपनाने का आह्वान किया। बैंक ने इसे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण व ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग की प्रतिबद्धता बताया।
Jabalpur Commissioner 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का मेगा कृषि ऋण आउटरीच: मंडला के किसानों को 8 करोड़ के ऋण स्वीकृत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को बढ़ावा देने के लिए 6 जून को मंडला जिले की सभी शाखाओं में मेगा कृषि ऋण आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, स्वयं सहायता समूह, कृषि उद्यमी और अन्य हितग्राही शामिल हुए। मेगा क्रेडिट का यह कार्यक्रम क्षेत्रीय प्रबंधक श्री अविनाश कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। नगर पालिका परिषद मंडला के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर श्री सुजय कुमार, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवब्रत पाल, आरसेटी मंडला के निदेशक श्री राजेश रॉय और सेंट्रल बैंक मंडला शाखा प्रमुख श्री निखिल वोहरा सहित बैंक अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि प्रसंस्करण से जुड़े उद्यमियों को बैंकिंग सुविधाओं और ऋण योजनाओं से जोड़ना था। बैंक ने सेंट कोल्ड स्टोरेज, सेंट फूड प्रोसेसिंग, पोल्ट्री फार्म, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, किसान साथी, कृषि अवसंरचना वित्त जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। पात्र हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा और अटल पेंशन योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया गया और लोगों को इनसे जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। जिले की शाखाओं ने कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लाभार्थियों को कुल 8 करोड़ के ऋण स्वीकृति पत्र दिए। इससे किसानों और ग्रामीण उद्यमियों को आजीविका और व्यवसाय मजबूत करने में मदद मिलेगी। अतिथियों ने किसानों से बैंक की योजनाओं का अधिक लाभ लेने और कृषि में आधुनिक तकनीक, मूल्य संवर्धन व वित्तीय साक्षरता अपनाने का आह्वान किया। बैंक ने इसे ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण व ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग की प्रतिबद्धता बताया। Jabalpur Commissioner Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस: सूर्य कुण्ड धाम में पौधरोपण
जनपद स्तरीय आयोजन में शामिल हुए जन प्रतिनिधि

         विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जन्मदिन, शुभ अवसर और पूर्वजों की याद में अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को पवित्र माना गया है और वैज्ञानिक रूप से ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को बांधती हैं तथा भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं।
         इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, सरपंच रश्मि उइके, सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम दुबे, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी रश्मि वर्मा, सचिव शोभाराम रघुवंशी और सहायक सचिव कन्हैया लाल कछवाहा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

विश्व पर्यावरण दिवस: सूर्य कुण्ड धाम में पौधरोपण जनपद स्तरीय आयोजन में शामिल हुए जन प्रतिनिधि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को जनपद पंचायत मंडला की ग्राम पंचायत सकवाह रामबाग में सूरजकुंड मंदिर के पास फलदार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाज सेवी श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने उपस्थित लोगों को जन्मदिन, शुभ अवसर और पूर्वजों की याद में अधिक से अधिक पौधे लगाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों में पीपल, नीम, बरगद जैसे वृक्षों को पवित्र माना गया है और वैज्ञानिक रूप से ये ऑक्सीजन देते हैं, मिट्टी को बांधती हैं तथा भूजल स्तर बनाए रखने में मदद करती हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत मंडला अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी, जनपद सदस्य श्रीमती अर्चना कछवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री जोरावर सिंह, सरपंच रश्मि उइके, सीईओ श्रीमती प्रतिमा शुक्ला, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अनुपम दुबे, स्वच्छ भारत मिशन की बीसी रश्मि वर्मा, सचिव शोभाराम रघुवंशी और सहायक सचिव कन्हैया लाल कछवाहा सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026

💥कोलारस के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान!💥 #drmohanyadav #kolaras

💥कोलारस के किसानों के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान!💥 #drmohanyadav #kolaras

Mandla, Mandla | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं प्रदान संस्था की संयुक्त पहल पर विकासखंड निवास के थानमगाँव वाटरशेड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करना रहा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।
 कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवव्रत पाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदान संस्था के श्री अनुरुद्ध शास्त्री, कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज धुर्वे, आजीविका मिशन की सुश्री वंदना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, वाटरशेड विकास समिति के सदस्य, महिला समूह के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
 अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।
 इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बायोचार इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होती है।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
#WorldEnvironmentDay

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नाबार्ड एवं प्रदान संस्था की संयुक्त पहल पर विकासखंड निवास के थानमगाँव वाटरशेड क्षेत्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा क्षेत्र में हरित आवरण का विस्तार करना रहा। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य फोकस जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और पर्यावरणीय संरक्षण को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। कार्यक्रम में नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक श्री देवव्रत पाल, वित्तीय साक्षरता अधिकारी श्री कृष्ण कुमार अवस्थी, प्रदान संस्था के श्री अनुरुद्ध शास्त्री, कृषि विकास अधिकारी श्री पंकज धुर्वे, आजीविका मिशन की सुश्री वंदना पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, प्रदान संस्था के प्रतिनिधि, वाटरशेड विकास समिति के सदस्य, महिला समूह के प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ जल संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि बढ़ते जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए सामुदायिक स्तर पर वृक्षारोपण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। इस अवसर पर ग्रामीणों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया तथा बायोचार इकाई, वर्मी कम्पोस्ट, जैविक खाद और जैविक कीटनाशकों के उपयोग को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय वृद्धि में भी सहायक सिद्ध होती है। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla #WorldEnvironmentDay

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण

जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश

 मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया।
 निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
 इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla 
Department of Urban Development & Housing MP 
Sampatiya Uikey

मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मल्टी स्टोरी पार्किंग निर्माण का किया निरीक्षण जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने मंडला में सुपर मार्केट के पीछे उदय चौक के पास बन रही मल्टी स्टोरी पार्किंग के निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मंत्री श्रीमती उईके ने निर्माण की प्रगति का जायजा लेते हुए काम की गति तेज करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री श्रीमती उईके ने कहा कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव को देखते हुए पार्किंग की समय पर उपलब्धता जरूरी है। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करते हुए समय-सीमा के भीतर इसे पूरा किया जाए। साथ ही उन्होंने बारिश के पानी की निकासी के लिए खाई के माध्यम से पर्याप्त ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की समस्या न आए। साथ ही खाई से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री गजानन नाफड़े, बीआरसी मंडला श्री अनादि वर्मा सहित निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla Department of Urban Development & Housing MP Sampatiya Uikey

Mandla, Madhya Pradesh | Jun 5, 2026