नौगांव: नौगांव में स्टंटबाजी का खौफ, चलती कार से लटके युवक, प्रशासन की लापरवाही से बढ़ रहे मामले
नौगांव नगर की सड़कों पर सुरक्षित आवागमन अब खतरे में नजर आ रहा है। यहां लापरवाही, अतिक्रमण और प्रशासनिक उदासीनता के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा मामला सोमवार दोपहर करीब 12 बजे सामने आया, जब एक वायरल वीडियो ने स्थिति की गंभीरता उजागर कर दी।वीडियो में दो युवक चलती कार के दरवाजे परलटककर कोठी चौराहे से नगर पालिका चौराहे तक खतरनाक स्टंट करते दिखाई