बेंगाबाद: राज्य स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिलने के बाद तेलोडीह पंचायत की सफलता का सिरसिया कार्यालय में मनाया गया जश्न
राज्य स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि के बाद तेलोडीह पंचायत की सफलता का जश्न सोमवार को 12 बजे सिरसिया स्थित प्रखंड कार्यालय में मनाया गया। तेलोडीह पंचायत को मिले 10 लाख रुपये के सम्मान और जिले में नंबर-1 बनने की खुशी में प्रखंड कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।