लोहरदगा: नगर भवन में विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम आयोजित, 70 आरोग्य दूत शिक्षकों को सम्मानित किया गया
लोहरदगा नगर भवन में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शनिवार शाम 4 : 15 बजे विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और सेंटर फॉर कैटालाइजिंग चेंज C3 का तकनीकी सहयोग रहा।