गया टाउन सीडी ब्लॉक: डॉक्टर दिवस पर चिकित्सकों को किया गया सम्मानित,भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने किया सम्मानित
गया में डॉक्टर दिवस के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सक डॉ. चंद्र किरण, डॉ. जियाउद्दीन खान और डॉ. आशुतोष कुमार को अंगवस्त्र, डायरी, कलम व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने बुधवार की दोपहर 1 बजे बताया कि डॉ. मानवता के सच्चे सेवक हैं।