खरगौन: दामखेड़ा में बाग-टांडा की गैंग ने मां-बेटी को बंधक बनाकर की थी लूट, 13 आरोपियों को योजना बनाते किया गया गिरफ्तार
खरगोन के दामखेड़ा में 23 मई की रात मां बेटी को बंधकबनाकर हथियारों से डकैती के मामले में पुलिस ने 13आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वे खरगोन रोड पर एकजिनिंग में डकैती की योजना बना रहे थे। तभी पुलिस नेपकड़ लिया। इनमें शामिल खरगोन क्षेत्र के 5 आरोपियों नेरैकी कर बाग टांडा की 8 सदस्यों की गैंग को बुलवाकर वारदात करवाई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया हैं|