मध्यप्रदेश में लोक शिक्षा विभाग ने 1 जून से स्कूल लगाने के आदेश जारी किए थे। फिलहाल प्रदेश के साथ खरगोन जिले में 40 से 45 डिग्री के आसपास तापमान होने के कारण बच्चों को लू लगने की आशंका जताई गई थी। खरगोन में शिक्षक संगठनों ने भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के टाइम में बदलाव की मांग की थी। जिसके चलते अब समय में कलेक्टर ने बदलाव किया ।