प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री सुनील कुमार जैन द्वारा उप जेल मण्डलेश्वर में हैण्डलूम का शुभारंभ किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदान कराने एवं उनके जेल से निकलने के पश्चात पुनर्वास के लिए हैण्डलूम उपलब्ध कराया गया है।