इस्लामनगर अलीगंज: जमुई में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन हुआ
जमुई में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का समापन रविवार को 5 बजे बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारवगी ने किया। इस कार्यक्रम में जमुई के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रशिक्षण वर्ग के बारहवें सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रशिक्षण अभियान कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है।