पटना ग्रामीण: छठ पूजा को लेकर नियमित बिजली आपूर्ति की तैयारी, SBPDCL के एमडी ने समाहरणालय घाट सहित विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
छठ महापर्व को लेकर बिजली विभाग भी अपनी तैयारी में जुट चुका है। बिजली की नियमित आपूर्ति को लेकर SBPDCL के एमडी महेंद्र कुमार (IAS) ने शुक्रवार की दोपहर 2 बजे गुलजारबाग डिवीजन के पेसू ईस्ट टीम के साथ समाहरणालय घाट, काली घाट, एनआईटी घाट, लॉ कॉलेज घाट और गायघाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभाग के अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिए।